ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

आधा घंटा रुक-रुक हुई वर्षा बिजली ना होने से परेशान हुए लोग

अशोकनगर। गर्मी के बीच गुरुवार की शाम मौसम बदलने के साथ बूंदाबांदी हुई। करीब आधा घंटे वर्षा रुक-रुक कर हुई। शाम 5 बजे के बाद अचानक तेज गड़गड़ाट के साथ आधा घंटे तक बिजली चमकती रही।

जिला मुख्यालय पर तेज वर्षा का इंतजार लोगों को है, लेकिन अभी तक तेज बारिश नहीं हुई है। गुरुवार की शाम मौसम बदला, लेकिन झमाझम वर्षा नहीं हुई। बादल गरजे और बिजली चमकी, लेकिन वर्षा कुछ देर बाद रुकने से फिर उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। बुधवार को भी शाढ़ौरा क्षेत्र में करीब डेढ़ घंटे तक बारिश हुई, लेकिन अशोकनगर में बूंदाबांदी ही होती रही।

बिजली ना होने से हुई परेशानी

बारिश होने की वजह से कई क्षेत्रों की बिजली गुल रही। बादलों की गड़गड़ाट के बीच छहघरा क्षेत्र में शाम 5 बजे गुल हुई। बिजली रात को 8 बजे तक नहीं आई। इसी तरह शहर के अन्य क्षेत्रों में भी बिजली गुल होने के कारण लोग परेशान होते रहे।

अब तक 117 एमएम वर्षा दर्ज

जिले में अब तक कुल 117 एमएम वर्षा दर्ज हुई है। बुधवार को जिले की ईसागढ़ तहसील में सर्वाधिक 45 एमएम वर्षा हुई, जबकि अशोकनगर में शून्य, चंदेरी में 4 और मुंगावली में 2 एमएम वर्षा हुई। बुधवार को जिले में औसत वर्षा 12.75 एमएम दर्ज हुई है। जिले में अब तक सामान्य औसत वर्षा की तुलना में 13.29 फीसदी वर्षा हो चुकी है, जो पिछले साल 6 जून तक हुई। वर्षा की तुलना में 58 एमएम कम है।

Related Articles

Back to top button