ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

कैप्टेंसी टास्क के लिए आपस में भिड़े बिग बॉस कंटेस्टेंट आखिर तक डटी रहीं जिया शंकर

 बिग बाॅस ओटीटी इस समय दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। दर्शकों को टेलीविजन के बाद बिग बॉस ओटीटी भी काफी पसंद आ रहा है। वीकेंड के वार पर बिग बॉस कंटेस्टेंट हर बार सलमान की फटकार सुनते हैं। पिछले हफ्ते ऐसे कई कारनामे हुए हैं, जिसे देख दर्शक हैरान रह गए। वहीं अब हाल ही में कैप्टेंसी टास्क हुआ है। जिसमें जिया शंकर के परफॉर्मेंस देख, दर्शक काफी इंप्रेस हुए हैं। बिग बाॅस ने जिया के कप्तानी को चैलेंज करते हुए कंटेस्टेंट्स को ये टास्क दिया कि वे जिया को कुर्सी पर से उठाकर दिखाए। जिसमें बेबिका ने जिया को उनकी हरकतों के साथ-साथ बातों से भी उकसाने की कोशिश की, लेकिन जिया स्ट्रांग कंटेस्टेंट की तरह डटी रहीं।

बिग बाॅस के घर कप्तानी को लेकर हर कंटेस्टेंट एक्साइटेड रहता है। बिग बाॅस ने जिया को सिंहासन की तरह बनाई हुई कुर्सी पर बैठने के लिए कहा, घरवालों को कप्तान की कुर्सी से जिया को बाहर करने के लिए तीन घंटे का समय दिया। इन तीन घंटों में घरवालों के जियो को बिन खींचे और धक्का दिए टॉर्चर करना था, जिससे वे खुद उस कुर्सी पर से उठ जाएं। लेकिन जिया हार नहीं मानती हैं और वे डटी रहती हैं। इस टास्क में बेबिका ध्रुवे, अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी के साथ कई कंटेस्टेंट्स ने मिलकर जिया को चुनौती देने की कोशिश की।

बनी रहीं कैप्टन की कुर्सी पर

जिया ने भी सभी खिलाड़ियों को जवाब देते हुए कहा किसी में दम है तो मुझे हिला के दिखाओ। आखिर में जिया ने ये जंग जीत ली। उन्हें इस तरह से लड़ते देख अभिषेक मल्हान ने हार मानते हुए कहा मुझे तो लगा था बहुत जल्दी निकल जाएगी। पता नहीं मैंने तो क्या-क्या डाला लाल मिर्च, काली मिर्च, बरनोल क्रीम, आफ्टर शेव, प्रोटीन। लेकिन अब वो डिजर्व करती है कैप्टन रहना। वहीं एलिमिनेशन की बात करें तो पिछले हफ्ते आकांक्षा पुरी को सलमान ने बिग बॉस के घर से बाहर किया था।

Related Articles

Back to top button