ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

सीधी की घटना को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन जेसीबी लेकर पहुंचे कचहरी चौक

कटनी। सीधी में हुई घटना को लेकर जिले में भी विरोध प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार की दोपहर कचहरी चौक में प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जेसीबी लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने पानी की बौछार करते हुए पुतला उनसे छीन लिया। युवक कांग्रेस और एनएसयूआइ के बैनर तले आयोजित विरोध प्रदर्शन में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता जेसीबी लेकर दोपहर एक बजे कचहरी चौक पहुंचे।

पुतला दहन रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार कराई

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कोतवाली पुलिस, माधव नगर व कुठला पुलिस मौके पर मौजूद रही। साथ ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड भी तैनात की गई थी। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ता के घर में बुलडोजर चलाने की मांग की और प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन का प्रयास किया। जिसको रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार कराई।

घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर आरोप

कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग दो पुतले बनाए लेकिन दोनों का ही पानी की बौछार के कारण दहन नहीं हो सका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए आरोपित के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की इससे पहले ओबीसी महासभा ने रैली निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और सीधी की घटना को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Back to top button