ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

शादी से इनकार करने पर युवक ने नाबालिग को दी टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी

कानपुर| उत्तर प्रदेश के कानपुर में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक युवक ने 17 वर्षीय लड़की को जान से मारने की धमकी दी है। कानपुर पुलिस ने आरोपी की पहचान मोहम्मद फैज के रूप में की है।

आरोपी फैज नाबालिग पर शादी करने का दवाब बना रहा था, लेकिन उसने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। मना करने पर गुस्साए युवक ने लड़की को धमकी देते हुए कहा, ‘अगर शादी नहीं हुई तो मैं तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा।’

लड़की के परिवार ने पुलिस को बताया कि आरोपी लड़की का स्कूल तक पीछा करता है और उसे बार-बार परेशान करता है।

उन्होंने फैज को समझाने की भी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और उनकी बेटी को परेशान करता रहा।

इसके बाद लड़की के परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया और लड़की की जान को खतरा होने का दावा करते हुए फैज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

नौबस्ता पुलिस ने फैज के चमन गंज स्थित आवास पर छापा मारा, जहां उसके परिवार ने पुलिस का विरोध किया। ऐसे में पुलिस को और अधिकारियों को मौके पर बुलाने के लिए मजबूर होना पड़ा। बाद में फैज को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि मोहम्मद फैज के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button