ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

रिलीज हुआ राॅकी और रानी की प्रेम कहानी का ट्रेलर ड्रामा-रोमांस से भरपूर है फिल्म

साल 2023 के मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आ रहे हैं। टीजर रिलीज के बाद से ही फैंस को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था। अब आखिरकार रॉकी और रानी का ड्रामा-रोमांस देखने को मिल ही गया। कुछ समय पहले ही फिल्म का पहला गाना तुम क्या मिले रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। गाने में आलिया के तरह-तरह के लुक खूबसूरत शिफॉन साड़ियां और बर्फ का नजारा लोगों को खूब पसंद आया।

फैमिली ड्रामा और रोमांस से भरपूर फिल्म

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ट्रेलर रिलीज कर फिल्म मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। ट्रेलर को देखकर ये कहा जा सकता है कि ये फिल्म फैमिली ड्रामा और रोमांस से भरपूर है। इस फिल्म में राॅकी रंधावा यानी रणवीर सिंह और रानी यानी आलिया भट्ट की लव स्टोरी दिखाई गई है। दोनों दो अलग बैकग्राउंड से आते हैं, लेकिन उनका प्यार उन्हें एक-दूसरे के काफी करीब कर देता है। रानी काफी पढ़ी-लिखी और तेज है, वहीं दूसरी ओर राॅकी पंजाबी मुंडा जो अपनी मस्ती में रहता है। दोनों की प्रेम कहानी में परिवार वाले दुश्मन बन जाते हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इन सबको देखते हुए फिल्म के रॉकी और रानी फैसला लेते हैं कि दोनों का परिवार छोड़कर एक-दूसरे की फैमिली के साथ रहते है। अगर ये एक-दूसरे की फैमिली के साथ एडजस्ट कर पाते हैं तो शादी कर लेंगे, नहीं तो अलग हो जाएंगे। जब रॉकी और रानी एक-दूसरे के परिवार के साथ रहते हैं तो वे उन परिवारों में काफी ड्रामा देखते हैं। जिसके कारण दोनों की शादी का होना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी अहम किरदारों में दिखाई दे रहे हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का डायरेक्शन करण जौहर कर रहे हैं। फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button