ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
उत्तरप्रदेश

आगरा में बेटे ने कड़कड़ाती ठंड में बुजुर्ग मां को घर से निकाला, फिर पुलिस ने किया ऐसा काम की जमकर हो रही प्रशंसा

पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत लेकर पहुंची एक बुजुर्ग मां ने बताया कि ठंड के मौसम में उनके बेटे ने घर से निकाल दिया है। इसके बाद कमिश्नर ने तत्काल थाना प्रभारी को उस बुजुर्ग मां के साथ घर भेजा और घर का ताला खुलवाकर फिर से घर में जगह दिलाई।

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला थाना नाई की मंडी क्षेत्र का है। यहां रहने वाली 80 वर्षीय एक बुजुर्ग मां पुलिस कमिश्नर के पास शिकायती पत्र लेकर पहुंची। बुजुर्ग मां को उनके बेटे ने ठंड के मौसम में घर से निकाल दिया था और ताला लगा दिया था। जब बुजुर्ग मां ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह से की तो उन्होंने तत्काल थाना नाई की मंडी प्रभारी को बुलाया।

इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने बुजुर्ग मां को एसएचओ के साथ उन्हीं की गाड़ी में बैठाकर घर भेजा। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर थाा पुलिस ने घर का ताला खुलवाकर बुजुर्ग मां को फिर से घर में जगह दिलाई। इसके साथ ही बेटे को इस शर्मनाक हरकत के लिए हिदायत भी दी गई। इस दौरान मां ने बेटे पर कार्रवाई करने से पुलिस को मना कर दिया।

पुलिस कमिश्नर के इस फैसले की सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा हो रही है। बुजुर्ग मां को दोबारा घर में जगह दिलाने के लिए आगरा पुलिस की सोशल मीडिया यूजर्स तारीफ कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button