ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

सड़क पर खड़े ट्रक को कंटेनर ने मारी टक्कर, मौत

जबलपुर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में दर्दनाक हादसा हो गया। बरगी थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़े ट्रक को पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई। जिससे एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। जबकि एक घायल हुआ है।

यह घटना जबलपुर के बरगी थाना इलाके हुई है। जानकारी के अनुसार, सड़क पर खड़े ट्रक को कोच्चि से पटना जा रहे कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा कार को बचाने के चक्कर में हुआ। इस घटना के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग गई और देखते ही दखते दोनों ट्रक धू-धू जल गए। वहीं आग की चपेट में आने से टक्कर मारने वाले ट्रक के क्लीनर की मौत हो गई।

मसाला लेकर पटना जा रहा था ट्रक

जानकारी के मुताबिक, टक्कर मारने वाला ट्रक मसाला लेकर पटना जा रहा था, लेकिन जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र में कार को बचाने के चक्कर में ट्रक ने सड़क पर खड़े दूसरे ट्रक से भिड़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button