ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

CM की घोषणा के बाद जिले के 12वीं पास 161 छात्र-छात्राओं को मिलेगी स्कूटी 1640 विद्यार्थियों को दिए जाएंगे लैपटॉप – Vidisha News: Vidisha News: CM की घोषणा के बाद जिले के 12वीं पास 161 छात्र-छात्राओं को मिलेगी स्कूटी 1640 विद्यार्थियों को दिए जाएंगे लैपटॉप

विदिशा। जिले में इस बार कक्षा बारहवीं की परीक्षा में स्कूल में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशियों की वर्षा होने वाली है। इन विद्यार्थियों को राज्य सरकार स्कूटी और लैपटाप देने जा रही है। जिले में 88 हायर सेकेंडरी स्कूलों के 161 छात्र छात्राओं को स्कूटी और 1640 विद्यार्थियों को लैपटाप दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बजट सत्र में कक्षा बारहवीं में स्कूल में सबसे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी देने की घोषणा की थी। इसी घोषणा के पालन में राज्य सरकार ने एक पोर्टल बनाकर हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों से टॉप विद्यार्थियों की सूची अपलोड करने को कहा था।

शिक्षा विभाग के परियोजना समन्वयक विनोद चौधरी के मुताबिक जिले में 88 स्कूलों के 161 विधार्थी स्कूटी के लिए पात्र मिले हैं, इनमें 81 छात्र और 80 छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन विद्यार्थियों की जानकारी राज्य शासन को भेज दी है। अभी वितरण की तारीख तय नहीं हुई है। चौधरी ने बताया कि 75 फीसद से अधिक अंक लाने वाले 1640 विद्यार्थियों को लैपटाप भी दिए जाएंगे।

निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को नहीं मिलेगी स्कूटी

जिले के निजी हायर सेकेंडरी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री की घोषणा का फायदा नहीं मिलेगा। चौधरी के मुताबिक राज्य सरकार की इस योजना में सिर्फ सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को ही शामिल किया है। इधर, निजी स्कूल संचालकों का कहना है कि बच्चों के साथ इस तरह का भेदभाव उचित नहीं है। निजी स्कूलों के बच्चों ने भी इस बार बारहवीं की परीक्षा में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। निजी स्कूल शिक्षण संघ के अध्यक्ष मानसिंह राजपूत का कहना है कि बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूटी योजना में निजी स्कूलों के बच्चों को भी शामिल करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button