ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

कांग्रेस के पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह और डिंडौरी नगर परिषद अध्यक्ष भाजपा में शामिल

भोपाल। कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री और रीवा राजघराने के महाराज पुष्पराज सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी भी भाजपा में शामिल हुए।

सुनीता सारस भी भाजपा में शामिल

इसके अलावा डिंडौरी नगरपरिषद अध्यक्ष सुनीता सारस भी भाजपा में शामिल हुई। उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

ये थे मौजूद

पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश शासन के मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने पुष्पराज सिंह और मधुकर द्विवेदी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा, डिंडोरी जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया उपस्थित थे।

मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब आते ही विभिन्‍न दलों के असंतुष्‍टों के दलों की अदलाबदली का दौर जारी है।

Related Articles

Back to top button