ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

7 जुलाई से इन राशियों की बढ़ेगी कमाई सुख-सुविधाओं में होगा इजाफा

ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम, वैवाहिक सुख, भोग और प्रसिद्धि का स्वामी माना गया है। अगर जन्म कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत हो तो शख्स का प्रेम जीवन सुखद रहता है। इसके अलावा, जातक मरते दम तक धन और वैभव का आनंद लेता है।

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन कब होगा?

7 जुलाई को शुक्र प्रातः 3.59 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद शुक्र 23 जुलाई को सुबह 06.01 मिनट पर वक्री हो जाएगा। फिर 7 अगस्त की सुबह कर्क राशि में आएगा और 4 सितंबर तक गोचर करेगा।

किन राशियों के लिए शुभ रहेगा शुक्र का गोचर?

मेष राशि

शुक्र का राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए शुभ माना जा रहा है। इस अवधि में प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा। आप अपने रिश्ते को लेकर गंभीर रहेंगे। आपके व्यक्तित्व से लोग आकर्षित होंगे। सिंगल लोगों के जीवन में रोमांस आ सकता है।

वृष राशि

वृष राशि के लिए शुक्र का गोचर शुभ रहेगा। घर-परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। नया वाहन खरीद सकेंगे। नौकरी करने वालों के लिए समय पहले से बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत व्यपार में डबल लाभ देगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। ऑफिस में सहकर्मियों से मदद मिलेगी। धार्मिक यात्रा से लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की किस्मत शुक्र चमका सकते हैं। लोग आपके व्यक्तित्व से आकर्षित होंगे। आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीत लेंगे। आय का प्रवाह बढ़ेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button