ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

धुले एक्सीडेंट : मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र की सीमा में गया था ट्राला जिसने ले ली 15 लोगों की जान

 बड़वानी। सेंधवा से करीब 30 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के धुले जिले के पलासनेर गांव में आगरा-मुंबई हाइवे पर मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र की ओर जा रहा ट्राला अचानक अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्राले ने समीप चल रही दो बाइक और एक पिकअप वाहन तथा एक मिनी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

तेज रफ्तार से आ रहा था ट्राला

वहीं एक वाहन में सवार कुछ लोग भाग खड़े हुए। इससे अफरातफरी मच गई। ट्राला रोड के पास ही स्थित होटल में जाकर घुस गया। प्रत्यक्षदर्शी लोगों के अनुसार ट्राला काफी गति से आ रहा था। उस समय होटल पर 15 से 20 लोग मौजूद थे।

शिरपुर और चोपड़ा के अस्पताल में घायलों को भर्ती किया

हादसे में लगभग 8 से 10 लोग के घायलों होने तथा 15 लोगों के मरने की सूचना मिली है। शिरपुर तथा आसपास के इलाकों से क्रेन बुलवाकर वाहनों से घायलों को तथा मृतकों को निकाला जा रहा है। घायलों का इलाज शिरपुर अस्पताल तथा चोपड़ा के अस्पतालों में किया जा रहा है। महाराष्ट्र में हुए इस हादसे की बार्डर इलाके में चर्चाएं जारी है।

Related Articles

Back to top button