ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

सेल्फी के चक्कर में नर्मदा में डूबा युवक 24 घंटे बाद मिला शव

 जबलपुर। न्यू भेड़ाघाट के स्वर्गद्वारी में सेल्फी ले रहा युवक नर्मदा में गिर गया था। घटना बीते रविवार की है। 24 घंटे बाद सोमवार काे शव मिला। नितिन ठाकुर नाम का युवक स्वर्गद्वारी स्थान पर मोबाइल से सेल्फी लेने का प्रयास कर रहा था, इसी बीच उसका संतुलना बिगड़ा और वह नर्मदा में गिर गया। उसने बचाव के लिए आवाज लगाई। आसपास लोगों ने उसे बचाने के लिए नर्मदा में छलांग भी लगाई लेकिन वह गहरे पानी में समा चुका था। उसकी खोजबीन की गई। सोमवार को स्वर्गद्वारी से आधा किलोमीटर दूर लाश मिली है।

एकाएक पैर फिसला और सीधे नर्मदा के गहरे पानी में डूब गया

तिलवारा थाना अंतर्गत शाहनाला निवासी नितिन ठाकुर रविवार को घूमने के लिए न्यू भेड़ाघाट गया था। वह एक पत्थर पर खड़े होकर सेल्फी लेने का प्रयास कर रहा था। एकाएक उसका पैर फिसला और वह सीधे नर्मदा के गहरे पानी में गिर गया। नितिन के पानी में गिरते ही वहां खड़े लोगों ने नितिन को बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुनने के बाद मौके पर कुछ नाविक भी खड़े थे जिन्होंने नितिन को बचाने का प्रयास किया लेकिन देर हो चुकी थी। इस घटना की सूचना नाविकों ने तिलवारा थाने को दी। जिसके बाद खोजबीन का काम शुरू किया गया। करीब 11 बजे नितिन का शव स्वर्गद्वारी से आधा किलोमीटर दूर पत्थरों के बीच फंसा हुआ मिला जिसे की एनडीआरएफ ने तलाश कर रस्सी की मदद से बाहर निकाला।स्वजनों को पुलिस ने सूचना दी।

Related Articles

Back to top button