ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

कार में बैठे शख्स ने अचानक खोला गेट स्कूटर सवार महिला सड़क पर गिरकर घायल

भोपाल। सड़क पर चार पहिया वाहन चालक कभी भी किसी स्थान पर चलाते समय या खड़े होते समय अपने वाहन का दरवाजा खोल देते हैं। इससे हादसे हो रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा शाहपुरा में हुआ। सड़क पर खड़ी कार में बैठे एक शख्‍स ने अचानक कार का दरवाजा खोल दिया। इससे एक स्कूटर सवार महिला उससे टकरा गई और उसे चोट लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद कार मालिक से उसका विवाद भी हुआ।

शाहपुरा पुलिस के मुताबिक अरेरा कालोनी निवासी 52 वर्षीय राजश्री सक्सेना पति प्रवीण सक्सेना गृहणी हैं। 30 जून को वह अपने एक परिचित से मिलने के लिए आकृति ग्रीन के लिए गई थीं। शाम को सात बजे वह वहां से वापस आ रही थी। वह रोहित नगर में मीराज शोरूम के सामने पहुंची और उसी दौरान सड़क पर खड़ी एक कार के बाजू से गुजरते वक्‍त अचानक कार चालक ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजे से टकराने की वजह से वह स्कूटर समेत सड़क पर गिर गईं और उनको सिर, चेहरा और हाथ-पैर में काफी चोट लग गई। उन्होंने कार चालक से विरोध किया तो आरोपित कार चालक और मीराज का मलिक उनसे विवाद करने लगा। काफी समझाने के वावजूद वह अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हुआ तो राजश्री ने अपने पति को फोन कर बुलाया और शाहपुरा थाने जाकर उसकी शिकायत की। इस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। महिला को जेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। फिलहाल आरोपित कार चालक की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मोटर व्हीकल एक्‍ट के तहत कार्रवाई

टीआइ शाहपुरा अवधेश भदौरिया ने बताया कि इस तरह से सड़क पर कार खड़ी कर अचानक से दरवाजा खोल देने से महिला को चोट लगी है। उसके बाद अभद्रता करने पर एफआइआर दर्ज कर ली गई है। इस प्रकरण में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button