ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

नानी बाई का मायरो कथा के लिए ग्वालियर पहुंची जया किशोरी

ग्वालियर। नानी बाई का मायरो कथा कहने के लिए सुप्रसिद्ध कथा वाचिका जया किशोरी रविवार को ग्वालियर पहुंची। वे सुबह करीब 11.30 बजे महाराजपुरा एयरपोर्ट पर उतरी। जहां से वे श्रद्धालुओं के साथ रवाना हो गईं। यहां उनकी श्रद्धालुओं ने आगवानी की गई।

उल्लेखनीय है कि बिरलानगर एक नंबर लाइन के प्रागंण में खाटू श्याम मंदिर के पास तीन से पांच जुलाई तक नानी बाई को मायरो की कथा होगी। कथा करने कथावाचिका जया किशोरी रविवार को ग्वालियर आई। सुबह 11.30 बजे एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की गई। यह कथा पहले इंटक मैदान में होना थी, किंतु मैदान में बारिश का पानी भरने से कथा अब बिरला नगर में हो रही है। कथा आयोजक भारतीय युवा कांग्रेस सचिव मीतेंद्र सिंह ने बताया पिछले एक माह से लोगों के बीच जाकर आमंत्रण दिया गया है। साधु-संतों को भी आमंत्रण दिया गया है। जया किशोरी कथावाचिका के साथ मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जानी जाती हैं। मीतेंद्र ने बताया नानी बाई के मायरो में भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी बहन सुभद्रा को, जो भात दिया है उसका संगीत के साथ वर्णन होगा। शहरवासियों के लिए यह एक बहुत ही आनंददायी अनुभव होगा।

Related Articles

Back to top button