ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

सवा लाख की लूट में शामिल रहा पांच हजार का ईनामी गिरफ्तार

भोपाल। पिपलानी पुलिस ने 15 दिन बाद शातिर लुटेरे हर्ष मेहरा को गिरफ्तार कर लिया है। वह शराब ठेकेदार के साथ हुई सवा लाख की लूट में शामिल था। उसके पास से लूटे गए 15 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

हम बता दें कि आशीष चौकसे निवासी पुराना शिव नगर पिपलानी शराब दुकान के कलेक्शन एजेंट हैं।16 जून 2023 को वह शराब दुकान का रत्नागिरी करके जा रहे थे। वह जंबूरी मैदान के पास पहुंचे , उसी समय स्कूटर सवार बदमाशों ने उनको रोका और कट्टा अड़ाकर करीब सवा लाख रुपये लूट लिए थे। लूट की वारदात में पुलिस ने हत्या के आरोपित रहे पंकज पाटिल और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया था, उस समय हर्ष मेहरा फरार हो गया था, उसे पुलिस ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन से हर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया हैं। उस पर करीब पांच हजार का ईनाम घोषित था। आरोपित के पास से 15 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। आराोपितों ने कलेक्शन एजेंट की रैकी कर इस वारदात को अंजाम दिया था। घटना में बाकी तीन आरोपित पहले से जेल में बंद है।

सबसे अधिक लूट हनुमानगंज में

राजधानी के हनुमानगंज में सबसे अधिक लूट की वारदात हो रही है, बदमाश हिंसक होकर वारदात कर रही है। सबसे अधिक लूट हनुमानगंज में हो रही है। हालांकि पुलिस ने सभी लूट के आरोपित को गिरफतार कर लिया है, लेकिन पुलिस गश्त न होने के कारण पुलिस वारदात हो रही है। सबसे अधिक समस्या बाहर से भोपाल आने वाले लोगों के साथ है। वह रात के समय आते हैं और भोपाल स्टेशन के बाहर निकलने पर उनको चाकू मारकर लूट लिया जाता है।इतना सब होने के बाद भी पुलिस ने इस इलाके में गश्त को नहीं बढ़ाया है।

Related Articles

Back to top button