ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
उत्तरप्रदेश

मुंडन संस्कार के लिये जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 10 लोगों की मौत

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में सोमवार को मुंडन संस्कार कराने जा रहे लोगों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के तालाब में पलट जाने से उस पर सवार 10 लोगों की मौत हो गयी तथा 37 अन्‍य घायल हो गये। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि सीतापुर से कुछ लोग उनाई देवी मंदिर में मुंडन संस्कार के लिये जा रहे थे।
 ट्रैक्टर ट्रॉली पर 47 लोग थे सवार
उन्होंने बताया कि रास्ते में इटौंजा क्षेत्र के गद्दीनपुरवा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर एक तालाब में पलट गयी, जिससे उस पर सवार लोग उसके नीचे दब गये। शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में आठ महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ट्रैक्टर ट्रॉली पर 47 लोग सवार थे।

मृतकों के परिजनों को सीएम राहत कोष से चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता
गंगवार ने बताया कि इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि हादसे में 37 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 36 का उपचार इटौंजा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जा रहा है जबकि एक अन्य घायल को लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button