ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मनोरंजन

जी ले जरा से बाहर हुईं प्रियंका चोपड़ा अब आलिया और कैटरीना के साथ नजर आएंगी ये एक्ट्रेस

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘जी ले जरा’ लगातार डीले होती जा रही है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आ रही है। इस फिल्म को प्रियंका चोपड़ा ने ना कह दिया है। फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करने वाले हैं। काफी लंबे समय के बाद फरहान निर्देशन की कुर्सी पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म का आइडिया प्रियंका चोपड़ा ने ही दिया था। वे इस फिल्म में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाली थीं। ये फिल्म साल 2021 से ही चर्चा में बनी हुई है। तीनो को लेकर फिल्म बनाई जाने वाली थी, जिसे सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड थे।

जी ले जरा से बाहर हुईं प्रियंका

तीनों एक्ट्रेस पहली बार एक-दूसरे के साथ काम करने वाली थीं। हालांकि अब प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म से बाहर हो गई हैं। उनके बाहर होने के कई सारे कारण सामने आए हैं। तीनों की डेट को लेकर काफी परेशानी आ रही थी। तीनों एक्ट्रेस के बिजी शेड्यूल चल रहे हैं। प्रियंका अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म साइन कर चुकी हैं। वहीं कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के पास भी कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स है। प्रियंका और आलिया अपनी पर्सनल लाइफ में भी काफी बिजी रहती हैं। अपनी बेटियों के साथ वे पूरा समय बिताती हैं।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं एक्ट्रेसेस

इस खबर को सुनने के बाद प्रियंका के फैंस काफी निराश है। अख खबरें आ रही हैं कि प्रियंका की जगह अनुष्का शर्मा या कियारा आडवाणी को लिया जा सकता है। हालांकि इस बारे में अभी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। एक्ट्रेसेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में कियारा आडवाणी सत्यप्रेम की कथा फिल्म में नजर आई हैं। वहीं अनुष्का शर्मा जल्द ही चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट भी जल्द ही राॅकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगी। वहीं कैटरीना कैफ टाइगर 3 की शूटिंग कर रही हैं।

 

Related Articles

Back to top button