ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

नांगल चौधरी थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर की कार्रवाई

नारनौल। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी में पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों से 3 लोगों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ही किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इनके पास से 3 देसी कट्टे और जिंदा रौंद बरामद हुए हैं।पुलिस को सूचना मिली थी कि नांगल चौधरी बाइपास हाईवे पुल के नीचे विकास नाम का लड़का अवैध हथियार के साथ खड़ा है। जिसके बाद पुलिस ने रेडिंग पार्टी बनाकर बताए स्थान पर छापेमारी की। विकास को चेक किया गया तो उसके पास से एक देसी कट्टा और 2 जिंदा रौंद बरामद हुए।इसी प्रकार नांगल चौधरी पुलिस ने ही निजामपुर से नांगल चौधरी की ओर जाने वाले रोड पर नाकेबंदी कर बोलेरो गाड़ी चालक संदीप से गाड़ी की ड्राइवर सीट के नीचे रखी देसी रिवाल्वर व उसमें से चार जिंदा रौंद बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार किया है।एक अन्य मामले में पुलिस ने एक अपराधी नरेंद्र उर्फ शूटर से गांव बिहारीपुर के सरकारी स्कूल के पास से अवैध असला बरामद किया है। पुलिस के अनुसार नरेंद्र पुलिस को देख कर वहां से भाग खड़ा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने उसको दबोचा। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी कट्टा मिला। तीनों मामलों में पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button