ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

ग्राहक बनकर आए चोर 22 ग्राम सोने के गहने चोरी

ग्वालियर। ग्वालियर के गिरवाई इलाके में ग्राहक बनकर आए दो चोर ज्वेलरी शाप में से सोना चोरी करके ले गए। दोनों चोर अलग-अलग गहने देखते रहे। फिर एक युवक ने गहने चोरी कर लिए और अपने बैग में रख लिए। इसके बाद दोनों कुछ देर में लौटकर आने की बात कहकर चले गए। जाने के बाद दुकानदार को पता लगा। दुकानदार ने थाने पहुंचकर शिकायत की। गिरवाई थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। चोरों के बारे में पड़ताल की जा रही है, सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में चोर नजर आए हैं।

गिरवाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत बजरंगगढ़ पुलिया के पास रहने वाले सोहन कुमार सोनी सराफा कारोबारी हैं। उनकी घर के पास ही सोना चांदी के गहने की दुकान है। बीते रोज दोपहर में वे दुकान पर बैठे थे। उनकी दुकान पर दो लोग ग्राहक बनकर आए। दोनों ने पहले चांदी की पायल देखने के लिए मांगी। इसके बाद अलग-अलग गहने देखने लगे। इसके बाद सोने की हाय मांगी। तभी एक युवक ने 22 ग्राम सोना चोरी कर लिया। दुकानदार की नजर हटते ही उसने सोना बैग में रखा और कुछ देर में आने की कह कर चले गए। इनके जाने के बाद जब दुकानदार ने सोने का वजन किया तो 22 ग्राम सोना कम था। उसने सीसीटीवी कैमरे देखे, जिसमें एक युवक चोरी करता नजर आ रहा है। युवक ने शोकेस में से पैकेट निकालकर जेब में रखा था। तब दुकानदार को चोरी का पता लगा। वह भागकर इन दोनों को देखने के लिए भी गया, लेकिन यह नजर नहीं आए। फिर वह थाने पहुंचा।

हत्या के प्रयास मामले में दोषियों को 5-5 साल की जेल

जिला अदालत ने हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपितों शंकर आदिवासी और सूरज आदिवासी को दोषी मानते हुए 5-5 साल की सजा और पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले के अनुसार दोनों दोषियों ने झांसी रोड मंशादेवी मंदिर के पास नौ अप्रैल 2021 को रात के समय शिकायतकर्ता अनुराधा आदिवासी पर जान से मारने की नियत से कट्टे से गोली चलाई थी अौर गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया था। इस मामले में न्यायालय ने दोनों व्यक्तियों को दोषी पाते हुए अपना फैसला सुनाया।

Related Articles

Back to top button