ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

युवक ने फांसी लगाकर जान दी स्वजन ने पड़ोसियों पर आरोप लगाया सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

जबलपुर। जबलपुर के शारदा चौक गढ़ा साहू मोहल्ला निवासी 37 वर्षीय युवक धर्मेंद्र पटेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार शाम हुई घटना से आक्रोशित स्वजन ने शुक्रवार को उग्र प्रदर्शन किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कालेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने धर्मेंद्र का शव स्वजन को सौंप दिया था। जिसके बाद अंतिम यात्रा निकाली गई। स्वजन ने शारदा चौक पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पड़ोसियों की प्रताड़ना से तंग होकर धर्मेंद्र ने जान दे दी। उन्होंने पड़ोसियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन से जाम हुई सड़क

शव रखकर प्रदर्शन के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसका असर सूपाताल व एलआइसी मार्ग पर भी पड़ा। वहां भी सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की समझाइश के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। वहीं पुलिस का कहना है कि इस तरह सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने से सड़क जाम होती है ऐसे में पुलिस कानूनी कार्रवाई कर सकती है।

यह था मामला

गढ़ा पुलिस ने बताया कि धर्मेंद्र पटेल निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह गुरुवार शाम घर लौटा और कुछ देर बाद ही अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। धर्मेंद्र काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो स्वजन को चिंता हुई। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धर्मेंद्र की पत्नी रजनी ने कुछ पड़ोसियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। रजनी ने कहा कि प्रताड़ना के कारण धर्मेंद्र को आत्महत्या का निर्णय लेना पड़ा। गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि रजनी की शिकायत को गंभीरता से लेकर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button