ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

शादी के बाद दुल्हन के पेट में उठा दर्द, सुबह बनी मां, बच्ची को दिया जन्म, मचा हड़कम्प।

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नई नवेली दुल्हन शादी की पहली रात को ही मां बन गई और एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया. यह खबर इलाके में आग की तरह फैली और सभी को आश्चर्यचकित कर गई. पूरा मामला थाना दनकौर क्षेत्र के एक गांव का है, जहां शादी के बाद विदा होकर आई दुल्हन के पेट में दर्द उठा. जिसके बाद ससुरालीजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. जांच के बाद डॉक्टरों ने दुल्हन को 7 महीने गर्भवती बताया. इसके बाद उसने ऑपरेशन से एक बच्ची को जन्म दिया. दरअसल, दनकौर थाना क्षेत्र में एक युवक की शादी हुई और वह अपनी नई नवेली दुल्हन को विदा कर घर लाया. दूल्हा शादी के बाद पहली रात मनाने कामे घुसा, उसके बाद ही दुल्हन के पेट में दर्द उठ गया. अचानक से उठे इस दर्द के बाद ससुराल वाले फौरन नव विवाहिता को अस्पताल लेकर पहुंचे. जांच के बाद जब डॉक्टरों ने दुल्हन को प्रेग्नेंट बताया तो उनके होश उड़ गए. जिसके बाद दुल्हन ने एक बच्ची को जन्म दिया. दूल्हे के परिजनों का कहना है कि शादी होने से पहले लड़की का पेट फूला हुआ था. दुल्हन के परिजनों ने बताया कि पथरी का ऑपरेशन हुआ है, जिसकी वजह से ऐसा है. लेकिन जब उसने एक बच्ची को जन्म दिया तो पूरा मामला खुला. जैसे ही यह बात लड़की के परिजनों को पता चली तो वे उसे और उसकी बच्ची को अपने साथ ले गए, लेकिन पूरी घटना जंगल में आग की तरह फैल गई. फिलहाल किसी भी पक्ष की तरफ से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दनकौर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को जानकारी मिली है, लेकिन किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है. अगर कोई भी पक्ष शिकायत करता है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button