ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मनोरंजन

अंबानी परिवार ने रामचरण की बेटी को गिफ्ट किया सोने का पालना आज होगा ग्रैंड फंक्शन

साउथ के बेहतरीन एक्टर रामचरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी साउथ के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। कपल के यहां 20 जून को एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं। शादी के 11 साल बाद पेरेंट्स बने रामचरण और उपासना काफी खुश हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ सेलेब्स तक सभी उन्हें भर-भर कर बधाइयां दे रहे हैं। इतना ही नहीं देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने भी कपल को बधाई दी है, साथ ही एक खास तोहफा भी दिया है। ये तोहफा काफी महंगा और खूबसूरत है।

गिफ्ट किया सोने का पालना

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने रामचरण-उपासना की बेटी को सोने का पालना गिफ्ट किया है। फिलहाल इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। आज रामचरण और उपासना अपनी बेटी का नामकरण करने वाले हैं, इस खास मौके पर उन्होंने अपने घर पर एक ग्रैंड फंक्शन रखा है। इस फंक्शन को लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां हो रही हैं। उपासना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नामकरण सेरेमनी की तैयारियों की झलक भी दिखाई है। इसमें उनका घर फूलों से सजा हुआ दिखाई दे रहा है।

आज होगा ग्रैंड फंक्शन

फोटोज देखकर कहा जा सकता है कि राम और उपासना की बेटी की नामकरण सेरेमनी ट्रेडिशनल अंदाज में होने वाली है। सालों तक डेटिंग के बाद राम और उपासना ने परिवार की रजामंदी के साथ साल 2012 में शादी कर ली थी।

जिसके बाद अब शादी के 11 सालों बाद कपल ने अपने पहले बच्चे के रूप में एक बेटी का स्वागत किया है। वहीं रामचरण के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर एस शंकर की निर्देशित फिल्म गेम चेंजर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बाॅलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी लीड रोल में दिखाई देंगी।

Related Articles

Back to top button