ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

देवास में माता टेकरी पर हनुमान मंदिर के पास टूटा पिलर धंसने लगे पत्थर

देवास। माता टेकरी पर मंगलवार रात को पत्थर धंसने की घटना हुई। तुलजा भवानी माता मंदिर के समीप स्थित हनुमान मंदिर के पास यह घटना हुई जहां पहाड़ी से लगा एक पिलर बीच से टूट गया। इसके कारण पत्थर नीचे धंसने लगे और मंदिर के पास ढेर लग गया। गनीमत रही कि भीड़ नही थी, क्योंकि रात होने से कुछ ही लोग मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शी ओम जोशी ने बताया कि हम लोग दर्शन करने गए थे। हनुमान मंदिर से कुछ ही दूर ही थे कि अचानक पत्थर पड़े देखे। पिलर बीच से टूट गया और आसपास मलबा जमा हो गया। सम्भवतः बारिश के पानी के रिसाव के कारण ऐसा हुआ होगा।

नगर निगम के इंजीनियर पहुंचे टेकरी

नगर निगम को सूचना दी। सूचना पाते ही निगम इंजीनियर टेकरी पहुचे और वस्तुस्थिति देखी। हालांकि किसी तरह की अप्रिय घटना नही हुई लेकिन घटना के बाद से टेकरी के क्षरण की चिंता सताने लगी।

पहले भी हो चुकी है क्षरण की घटना

गौरतलब है कि कुछ साल पहले भी टेकरी पर क्षरण की घटना हुई थी। तब भूगर्भ वैज्ञानिकों की टीम ने सर्वे किया था। बाद में विशेष जाली बनाकर लगाई गई थी ताकि क्षरण रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button