ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
देश

एनईआइ मैदान में होगी भाजपाध्यक्ष नड्डा की सभा

बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 जून को एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान सभा को संबोधित करेंगे। जिला भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के लिए रेलवे स्थित एनईआइ मैदान का चयन किया है। मंगलवार को पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल की अगवाई में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रेलवे फुटबाल मैदान में तैयारियों का जायजा लिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा के लिए पूर्व में जिला भाजपा के अलावा दिग्गज नेताओं ने लालबहादुर शास्त्री शाला मैदान परिसर का चयन किया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने का निर्णय भाजपा नेताओं ने लिया है। विधानसभावार लक्ष्य भी तय कर दिया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से प्रभावी भीड़ जुटाने का लक्ष्य निर्धारित करने के साथ ही जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। विधायकों के अलावा संगठन के पदाधिकारी साथ मिलकर और सामंजस्य बैठाकर लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्य करेंगे।

निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शास्त्री स्कूल के मैदान की क्षमता कम होने के कारण रेलवे फुटबाल मैदान का चयन किया गया है। वर्षा ऋतु को देखते हुए और बीते चार दिनों से मौसम पर नजर रखते हुए विशाल डोम बनाने का निर्णय लिया गया है। सभास्थल को वाटरप्रूफ पंडाल से तैयार किया जाएगा।

तैयारियों के संबंध में ही भाजपा नेताओं ने मैदान का निरीक्षण किया है। बैठक व्यवस्था को लेकर भी मैदान में ही जरुरी चर्चा की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का विशाल जनसंपर्क अभियान के तहत रेलवे के फुटबाल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इनकी रही उपस्थिति

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल,भूपेंद्र सवन्नी, रामदेव कुमावत, गुलशन ऋषि, अशोक विधानी, मनीष अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, निखिल केशरवानी, रौशन सिंह, विजय ताम्रकार, विजय सिंह, राजेश मिश्रा, पंकज तिवारी, शैलेन्द्र यादव, धीरेन्द्र केशरवानी।

Related Articles

Back to top button