ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

देवास: जमीन बटांकन के लिए पटवारी ने मांगे 20 हजार, ईओडब्ल्यू टीम ने पकड़ा, देवास जिले के मिर्जापुर हल्के में पदस्थ है पटवारी बाबूलाल पांचाल।

देवास। किसान से 20 हजार रुपये की मांग करना पटवारी को भारी पड़ा और ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) उज्जैन की टीम ने पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया भ्रष्टाचार निवारण अिधिनयम के तहत केस दर्ज किया गया है।इस संबंध में प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक डबलचौकी क्षेत्र के मिर्जापुर हल्के में पदस्थ पटवारी बाबूलाल पांचाल ने किसान बसंतीलाल पटेल से जमीन के बटांकन के लिए 20 हजार रुपए मांगे थे।बताया गया कि किसान ने 8 हजार रुपये दे दिए और इस बात की ईओडब्ल्यू में शिकायत की। इसके बाद ईओडब्ल्यू ने योजना बनाई और मंगलवार को कार्रवाई की। किसान बचे हुए 12 हजार रुपये पटवारी को देने पहुंचा। पटवारी ने जैसे ही रुपये लिए, टीम ने पकड़ लिया। ईओडब्ल्यू के डीएसपी अजय कैथवास ने बताया कि फरियादी बसंतीलाल पटेल ने पटवारी बाबूलाल पांचाल की शिकायत की थी।मंगलवार को किसान को रुपये देकर भेजा गया। सुबह देवास के विकास नगर क्षेत्र में जैसे ही पटवारी ने रुपये लिए, उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button