ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

BCCI में इस बड़े पद पर निकली है भर्ती जानें कैसे कर सकेंगे आवेदन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मुख्य चयनकर्ता के रिक्त पद को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसकी जानकारी बीसीसीआई ने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दी है। बीसीसीआई में इस समय सेलेक्शन कमेटी में एक पद खाली है, जिसके लिए उन्होंने वैकेंसी जारी की है। इस पद के इच्छुक उम्मीदवार बीसीसीआई के ट्वीट पर क्लिक कर अप्लाई कर सकता है। आवेदन की अंतिम तारीख 11 जुलाई है। आइये जानते हैं इस पद के लिए उम्मीदवार में क्या योग्यता होनी चाहिए।

योग्यताएं

1.आवेदक के पास कम से कम 7 टेस्ट मैच खेलने का अनुभव होना चाहिए।

2.आवेदक कम से कम 30 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच खेल चुका हो।

3.आवेदक के पास 10 वनडे इंटरनेशनल और 20 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच का अनुभव होना चाहिए।

4.आवेदक ने कम से कम पांच साल पहले क्रिकेट से संन्यास लिया हो।

संभालना होंगी ये जिम्मेदारियां

1.सबसे अच्छी संभावित टीम का चयन करना।

2.भारत की सीनियर टीम के लिए अच्छी बेंच स्ट्रेंथ चुनने की योजना बनाना।

3.एक बेहतर टीम की उचित रूपरेखा तैयार करना।

4.घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैच देखने के लिए यात्रा करना।

5.टीम के प्रदर्शन का मूल्यांकन करना

6.हर तीन महीने में अपनी रिपोर्ट बीसीसीआई की शीर्ष परिषद को सौंपना।

7.टीम सिलेक्शन को लेकर मीडिया से बातचीत करना।

8.प्रत्येक प्रारूप में हर टीम के लिए कप्तान का चयन।

9.बीसीसीआई के नियमों और शर्तों का पालन।

10.भविष्य के लिए बेहतर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखना।

सेलेक्शन कमेटी में शामिल 4 सदस्य कौन हैं?

बीसीसीआई ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद चेतन शर्मा की अगुवाई वाली कमेटी को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद 4 सदस्यों को नियुक्त किया गया। शिव सुंदर दास को कार्यवाहक मुख्य चयनकर्ता बनाया गया। अब 5वें पद के लिए नियुक्त की जा रही है। वर्तमान में शिव सुंदर दास, सुब्रोतो बनर्जी, सलिल अंकोला, श्रीधरन शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button