ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मनोरंजन

आदिपुरुष पर भड़के मराठा मंदिर निदेशक मनोज देसाई कहा-सिनेमाघरों ने झेला घाटा निर्माताओं को हो जेल

फिल्म ‘आदिपुरुष’ का पुरजोर विरोध पूरे देश में जारी है। इस फिल्‍म में रामायण के पात्रों के अपमानजनक चित्रण पर देश भर के नागरिकों में गुस्‍सा है। आज इस क्रम में मुंबई के मशहूर गेटी गैलेक्सी और मराठा मंदिर सिनेमा के कार्यकारी निदेशक मनोज देसाई का आक्रोश भरा बयान सामने आया है।

उन्‍होंने कहा, “हमने सोचा था कि फिल्म सुपरहिट होगी। रामायण को इस तरह नहीं लिखा गया है जैसा फिल्‍म में दिखाया गया है। इसके अलावा जिस तरह से फिल्म में हनुमान जी और रावण को दिखाया गया है, वह पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं। कृति सेनन सीता कैसे हो सकती हैं।

हर जगह फिल्म के शो रद्द हो रहे हैं। फिल्म के निर्माताओं को जेल होनी चाहिए। आज या कल तक फिल्म सिनेमाघरों से हटा दी जाएगी। हमें नुकसान हुआ है बहुत नुकसान हुआ है।

सभी सिनेमाघरों को घाटा हुआ है। उन्होंने संवाद बदल दिए हैं लेकिन बहुत देर हो चुकी है। लोग बहुत गुस्से में हैं। हमने टिकटों की कीमत कम कर दी है लेकिन फिर भी लोग नहीं आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button