ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
खेल

BCCI ने वेस्ट इंडीज दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीम का किया एलान रोहित शर्मा संभालेंगे कमान

वेस्टइंडीज़ दौरे के लिए भारतीय टेस्ट और वन टीम का ऐलान कर दिया गया है। इन दोनों की फॉर्मेट में रोहित शर्मा को कप्तान चुना गया है। 12 जुलाई से टीम इंडिया वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज़ खेलेगी। इसमें रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि अजिंक्य रहाणे को टीम उपकप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं वनडे टीम में रोहित शर्मा कप्तान होंगे, जबकि हार्दिक पांड्या को उपकप्तान बनाया गया है।

टेस्ट टीम

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेली जाने वाली इस टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम इंडिया में कई बदलाव हुए हैं। टीम से कुछ खिलाड़ियों बाहर किया गया है, जबकि कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। टीम ने केएस भरत पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। युवा खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़ और तेज़ गेंदबाज़ मुकेश कुमार को शामिल किया गया है. वहीं टीम के सीनियर बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा को आराम दिया गया है। गंदबाजी में नवदीप सैनी की एक बार फिर वापसी हुई है, जबकि मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल गंवाने के बाद टीम इंडिया, पहला टेस्ट मैच खेलेगी।

वन डे टीम

वन डे टीम में भी कुछ बदलाव किये गये हैं। ऋतुराज गायकवाड़ को टेस्ट और वनडे दोनों ही टीम में शामिल किया है। मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, उमरान मलिक, नवदीप सैनी और ईशान किशन को मौका दिया है। किशन अभी तक टेस्ट डेब्यू नहीं कर पाए हैं. ईशान को वनडे और टेस्ट दोनों ही टीमों में चुना गया है। वहीं बीसीसीआई ने संजू सैमसन पर फिर से भरोसा जताया है औऱ उन्हें वनडे टीम में शामिल किया है। लेकिन ईशान किशन के होते हुए उन्हें कितना मौका मिलेगा, ये कहना मुश्किल है।

Related Articles

Back to top button