ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश: भोपाल में लगे वांटेड करप्शन नाथ के पोस्टर पढ़िए कमल नाथ की प्रतिक्रिया

भोपाल। राजधानी की मनीषा मार्केट बस स्टाप सहित आसपास पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के खिलाफ पोस्टर लगाए हैं। पोस्टरों में पूर्व मुख्यमंत्री नाथ को वांटेड बताया है। साथ ही पोस्टर में एक स्केनर दिया है, जिससे मोबाइल एप से स्केन करने पर कमल नाथ सरकार में हुए 15 महीने में घोटालों की जानकारी भी दी गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री के लगे पोस्टर आते-जाते वाहन चालक देख रहे हैं। पोस्टरों के जरिए कमलन नाथ को घोटालेबाज बताया है। अब तक ये नहीं पता चल सका कि पोस्टर किसने लगाए हैं। पोस्टर विवाद पर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का इंटरनेट मीडिया पर बयान का वीडियो आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के किसी नेता की हरकत है। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से भाजपा घबरा गई है। 15 महीनों के शासन काल को प्रदेश की जनता ने पसंद किया। किसनों का कर्ज माफ हुआ। बिजली के बिलों से राहत मिली। अब जब चुनाव में कांग्रेस सरकार भाजपा के नेताओं को बनती दिख रही है तो इस तरह के पोस्टर लगा कर कमल नाथ को वांछित नाथ बता रहे हैं। उन्हें करप्शन नाथ कह रहे हैं। नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को को हरा कर सबक सिखााएगी।

इधर मप्र युवा कांग्रेस के विवेक त्रिपाठी ने कहा कि दोपहर तीन बजे कांग्रेसी हबीबगंज थाने के पोस्टर कांड के खिलाफ पुलिस से शिकायत करने जाएंगे। पोस्टर विवाद पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि पोस्टर कांड से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। ये कांग्रेस की ही भीतरी लड़ाई है। कांग्रेस में जूतमपैजार, पुत्रों को आगे बढ़ाने की लड़ाई चल रही है। मिस्टर करप्टनाथ, कमलनाथ की सारी चरित्रावली भ्रष्टाचार की है।

Related Articles

Back to top button