ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मनोरंजन

बादशाह के लेटेस्ट गाने पर भड़के BTS फैंस सिंगर पर लगाए ये आरोप

बॉलीवुड रैपर और सिंगर बादशाह के गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। वहीं हाल ही में उनका एक नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने के हिट होने की बजाय इस पर काफी बवाल हो रहा है। कुछ दिनों पहले ही आई शाहिद कपूर की फिल्म ब्लडी डैडी के लिए बादशाह ने एक गाना गाया है। इस गाने का नाम इस्सा वाइब है। गाने के बोल सुनकर कोरियन बैंड बीटीएस के फैंस भड़क उठे हैं। उन्होंने रैपर पर बैंड के सदस्यों का अपमान करने का आरोप लगाया है। अब बादशाह को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।

गाने के बोल पर भड़के बीटीएस फैंस

दरअसल ब्लडी डैडी के इस गाने के बोल हैं ‘हाए नी तेरे नखरे, ये ऐसे दीवा, तुझे हैंडल नहीं कर सकता, कोई मेरे सिवा। प्लेलिस्ट हैड बन्नी बीटीएस बीबा, हर रात बियर पीनी है तुझे किबा।’ अब इस गाने में बीटीएस के बाद ‘बीबा’ शब्द को लेकर बीटीएस फैंस काफी भड़क रहे हैं। बीटीएस आर्मी के मुताबिक इस शब्द का अर्थ सुंदर महिला होता है। गाने में बीटीएस के साथ इस शब्द के इस्तेमाल से पॉप बैंड के फैंस नाराज हो गए हैं। ट्विटर पर बादशाह को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा ‘बादशाह ने अपने गाने में बीटीएस को क्यों जोड़ा। उन्हें पता है कि भीड़ और हाइप कैसे बनाना है।’

जमकर ट्रोल हुए बादशाह

वहीं एक और यूजर ने लिखा ‘ब्लडी डैडी में अपने गाने के बेकार बोल के साथ बीटीएस की बेइज्जती करने की आपकी हिम्मत कैसे हुई। मुझे पता है कि आप उनसे जलते हैं, क्योंकि आप उनके जैसे कभी नहीं बन सकते। लेकिन कम से कम उनका सम्मान तो कर ही सकते हैं। हम बीटीएस आर्मी मांग करते हैं कि गाने के बोल बदले जाएं या तो गाना ही हटा दिया जाए….नहीं तो आप जानते ही हैं।’ बता दें कि बीटीएस एक कोरियन बाॅय बैंड है। दुनियाभर में इस बैंड की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इस बैंड की शुरुआत साल 2010 में हुई थी।

Related Articles

Back to top button