ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

पूछताछ के लिए ले गई थी पुलिस युवक का मिला शव टीआइ सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित

आलीराजपुर। जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने लेकर गई थी। गुरुवार सुबह उसका शव मिला है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस का कहना है कि थाने के पास एक कुएं में युवक का शव मिला है। हालांकि, स्वजन इसे हत्या करार दे रहे हैं। उधर, एसपी ने मामले में टीआइ सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया हा।

आक्रोशित स्वजन और ग्रामीणों ने थाने के सामने धरना दे दिया। उनकी मांग है कि जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए, वहीं पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा मिले। लोगों के गुस्से को देखते हुए आनन-फानन में जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

सीएम हेल्पलाइन में की थी शिकायत

जानकारी अनुसार, करीब डेढ़ माह पहले आजाद नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोरियापान निवासी वरसिंह पुत्र हिमता के यहां चोरी हो गई थी। वरसिंह ने बताया कि चोर उसके यहां से छह किलो चांदी और 10 लाख रुपये नकद चुरा ले गए थे। इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर उनके भतीजे कैलाश पुत्र चंदू ने आवेदन दिया था। साथ ही उसने सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की थी। इसे लेकर ही पुलिस उसे अपने साथ ले गई थी।

शव पर हैं मारपीट के निशान

गुरुवार सुबह पुलिस ने एकाएक यह बता दिया कि कुएं में कैलाश का शव मिला है। शव पर बुरी तरह मारपीट किए जाने के निशान मौजूूद हैं। पुलिस प्रताड़ना से ही उसकी जान गई है। घटना की सूचना मिलने पर स्वजन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी यहां जुट गए थे। सभी ने थाने के सामने धरना दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button