ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

शिमला सा हुआ मौसम आज भी वर्षा के आसार

ग्वालियर। चक्रवाती तूफान बिपर्जय के प्रभाव से शहर में सोमवार की देर रात से लेकर मंगलवार दोपहर तक वर्षा का दौर जारी रहा। मंगलवार की से ही शहर का मौसम शिमला सरीखा हो गया है। घने बादलों ने जहां सूरज को अपने तेवर नहीं दिखाने दिए, जिसके कारण दिन और रात के तापमान में सिर्फ पांच डिग्री सेल्सियस से भी कम का अंतर रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज भी ग्वालियर सहित आसपास के जिलों में हल्की से लेकर भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही बिपर्जय ग्वालियर-चंबल संभाग से आगे निकल जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार गुजरात और राजस्थान में तबाही मचाने वाला चक्रवाती तूफान बिपर्जय अब कम दबाव के क्षेत्र के रूप में परिवर्तित हो गया है, जो वर्तमान में पूर्वोत्तर राजस्थान से लेकर उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश और दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ है। इसके अलावा बिहार और उससे सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इन तीन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त नमी आ रही है। इस वजह से ग्वालियर-चंबल संभाग सहित पश्चिमी मध्यप्रदेश में बारिश का क्रम जारी रह सकता है। अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुरी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से अल्पकालिक तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बुधवार को भी बिपर्जय का प्रभाव शाम तक बना रहेगा। इसके चलते तेज वर्षा की संभावना जताई गई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन उसके बाद फिर से आसमान साफ हो जाएगा। धूप चमकने से पारा बढ़ेगा, लेकिन 25 जून से फिर प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय होने से वर्षा की संभावना बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button