ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

मेरठ जोन की 23वीं प्रतियोगिता में नोएडा को हराया, राहुल बने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

गाजियाबाद: केट प्रतियोगिता में गाजियाबाद जिले की पुलिस टीम विजेता बनी है।गाजियाबाद के नेहरू स्टेडियम में चल रही मेरठ जोन की 23वीं पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल मैच जीतकर गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की टीम विजेता और नोएडा कमिश्नरेट की टीम उपविजेता बनी। गाजियाबाद टीम के कप्तान भोला चौधरी को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने विजेता खिलाड़ी सम्मानित किए।गाजियाबाद टीम ने 20 ओवर में बनाए 131 रनफाइनल मैच गाजियाबाद व नोएडा पुलिस टीमों के बीच हुआ। गाजियाबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 131 रन पर सिमट गई। गाजियाबाद की तरफ से राहुल डागर ने 40 बॉल पर 54 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली। 132 रन का टारगेट लेकर उतरी नोएडा पुलिस टीम 18.2 ओवर में 110 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। इस प्रकार गाजियाबाद पुलिस टीम ने 21 रनों से फाइनल मैच जीता।गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र ने मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल को सम्मान प्रतीक चिह्न भेंट किया।भोला को मैन ऑफ द सीरीजप्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सुमित नोएडा, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज राहुल डागर गाजियाबाद, मैन ऑफ द सीरीज भोला चौधरी गाजियाबाद, सर्वश्रेष्ठ फील्डर अमन गाजियाबाद को चुना गया।मेरठ रेंज के ADG राजीव सभरवाल ने विजेता-उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र, SP सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल, SP देहात ईरज राजा, SP सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह, SP सिटी तृतीय सुभाष चंद गंगवार, SP ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा, ASP निमिष पाटिल, दीपक त्यागी, क्रिकेट स्टेडियम के मैनेजर दीपक त्यागी, पुलस लाइन आरआई उदल सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button