ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

राजिम में राशन कार्ड श्रम कार्ड व पीएम आवास दिलाने के वसूली तीन महिलाओं को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

गरियाबंद/ राजिम। छत्तीसगढ़ के राजिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौन्दकेरा में ग्रामीणों से राशन कार्ड, पीएम आवास दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राशन कार्ड, पीएम आवास दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने के लिए शिविर लगाकर 500 से 1500 रूपये की वसूली की जा रही थी। इस मामले में तीन महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़ा है। गांव के पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामणों ने तीन महिलाओं को बंधक बनाकर रखा और इसकी सूचना राजिम पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारियों को दी। जिसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि ये तीनों महिलाएं अपने आपको केंद्रीय कर्मचारी होने का दावा कर रही थी। और ग्रामीणों से राशन कार्ड, पीएम आवास दिलाने, श्रम कार्ड बनाने आदि के एवज में पैसे की मांग कर रही थी। जिसके बाद गांव के जागरूक ग्रामीणों ने एक होकर पहले तो उनसे इस मामले में उनकी जानकारी मांगी, जिस पर वे गोलमाल जवाब देने लगी। इसके बाद ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने तीन महिलाओं को बंधक बना लिया। इसकी सूचना राजिम पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद राजिम पुलिस ग्राम कौन्दकेरा पहुंची और तीनों महिलाओ को पूछताछ के लिए थाने ले गई है।

Related Articles

Back to top button