ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

वैवाहिक मांग घटने से सोने में आंशिक नरमी चांदी सुधरी

इंदौर। विवाह के मुहूर्त कम होने के कारण आभूषणों में डिमांड घटने लगी है। इधर, वायदा मार्केट में भी निवेशकों का रुझान कम होने से सोना वायदा में सटोरिए भी आवश्यकता अनुसार व्यापार कर रहे हैं। इसके चलते हाजिर बाजारों में सोने की कीमतें धीमी गति से टूट रही हैं। सप्ताह के पहले ही दिन इंदौर मार्केट में सोना 100 रुपये घटकर 60600 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया।

कामेक्स पर सोना 1958 डालर प्रति औंस पर स्थिर और चांदी वायदा भी 24.18 डालर प्रति औंस पर मजबूत रहा। भारतीय बाजारों में चांदी की शार्टेज होने और औद्योगिक डिमांड अच्छी रहने से इसके दामों में सुधार जारी रहा। सोमवार को इंदौर में चांदी 100 रुपये बढ़कर 72600 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। भारतीय बाजार एक बार फिर पूर्णत: अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट पर आधारित होता नजर आने लगी है। कामेक्स सोना ऊपर में 1958 और नीचे में 1952 डालर प्रति औंस तथा चांदी ऊपर में 24.18 व नीचे में 24.00 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 60600 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 61000 रुपये, सोना (91.60 कैरेट) 55875 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शनिवार को सोना 60700 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 72600 रुपये, चांदी टंच 72700 रुपये, चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 73950 रुपये प्रति किलो बोली गई। शनिवार को चांदी 71500 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के भाव

सोना स्टैंडर्ड 60650 रुपये तथा सोना रवा 60550 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 72800 रुपये और चांदी टंच 72700 रुपये किलो बोली गई। सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 60900 रुपये तथा सोना रवा 60850 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 73700 रुपये और चांदी टंच 73800 रुपये किलो बोली गई।

Related Articles

Back to top button