ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

भोपाल में दो वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री- शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वे भोपाल में दो वंदे भारत ट्रेन भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही मोदी भाजपा के कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को ही शहडोल में वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम और वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। 22 जून को वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का शुभारंभ गृहमंत्री अमित शाह बालाघाट से करेंगे

सीएम ने बताया कि 22 जून को मध्‍य प्रदेश के 5 अंचलों से वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा आरंभ होगी। यह यात्रा बालाघाट से शहडोल, छिंदवाड़ा से शहडोल, सिंगरामपुर से शहडोल, कलिंजर फोर्ट (उप्र) से शहडोल और धौहनी ( सीधी से शहडोल) तक निकाली जाएगी ।

बालाघाट में गृह मंत्री अमित शाह, छिंदवाड़ा में सांसद दुर्गादास उईके, सिंगरामपुर में विजय शाह, रानी दुर्गावती के जन्मस्थान कालिंजर में संपतिया उईके और धोहनी सीधी में हिमाद्रि सिंह वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का शुभारंभ करेंगी

गांव-गांव होते हुए जाएंगी यात्राएं

27 जून को शहडोल में प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन होगा। इसके साथ ही सिकलसेल एनीमिया बीमारी से मुक्ति का कार्यक्रम भी लांच होगा। मध्यप्रदेश में एक करोड़ आयुष्मान कार्ड का प्रतीकात्मक रूप से वितरण भी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button