ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

फादर के घर नकाबपोश लुटेरों ने बंदूक की नोक पर लुटे सवा लाख रुपये

बागबाहरा। नगर मे बंदूक की नोंक पर तीन नकाबपोशों द्वारा दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया है। यह घटना मुख्य मार्ग एनएच 353 पर जनपद कार्यालय के समीप हुआ। लुटेरे चर्च परिसर में घुस गए और चर्च के फादर को बंधक बनाकर लगभग 1.20 लाख रुपये लूट ले गए। पीड़ित फादर ने बताया कि लूट उस समय हुई जब वे घर में थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, नगर में रविवार की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे तीन अज्ञात नकाबपोश ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। मुख्य मार्ग पर स्थित कैथोलिक चर्च में रहने वाले चर्च के फादर वर्गीस को बंधक बनाया और घर के आलमारी में रखे एक लाख बीस हजार रूपये नगद ले गए।

रविवार को चर्च परिसर मे स्थित कैथोलिक चर्च में सुबह साढ़े सात बजे से 10 बजे के मध्य प्रार्थना होती है, इसके बाद फादर वर्गीस चर्च को बन्दकर अपने कमरे मे आ गए। और अपने पवित्र ग्रंथ को पढ़ रहे थे। पढ़ते पढ़ते उनकी आंख लग गई, और किसी के आने की आहट हुई तो देखे कि तीन युवक उनके घर घुस आये थे।

चर्च के फादर ने तीनो युवक को घर आने का कारण पूछे, तो युवकों ने उन्हें प्रार्थना करने की बात कही, तो उन्हें चर्च जाने को कहा, लेकिन युवक घर मे ही प्रार्थना करने को कहने लगे और बातचीत के दौरान ही एक युवक ने अचानक ही बंदूक दिखाते हुए, पैसे की मांग करने लगे।

और अलमारी से पैसे निकालते हुए चर्च के फादर को रस्सी से हाथ और पैर को बांध दिया और उसे कमरे में बंद कर फरार हो गए। चर्च के फादर वर्गीस ने जैसे तैसे अपने आप को रस्सी से निकाला और बड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा से बाहर निकले।

इस मामले में एसडीओपी गरिमा दादर मौके का निरीक्षण करने पहुंची। इस मामले में बागबाहरा पुलिस ने लूट और बंधक बनाने की धारा के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। बागबाहरा पुलिस के अनुसार जांच के दौरान कई साक्ष्य मिलने का दावा किया है और शीघ्र ही आरोपितो की गिरफ्तार करने का दावा किया है। समाचार लिखें जाने तक इस मामले मे किसी प्रकार के आरोपितो की पहचान नहीं हो सकी है।

Related Articles

Back to top button