ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

इंदौर में 22 जून के आसपास मानसून देगा दस्तक आज छाए रहेंगे बादल व बूंदाबांदी के आसार

 इंदौर। शहर में मानसून इस बार अपने तय समय के आसपास ही दस्तक दे सकता है। इंदौर में अगले दो से तीन बाद वर्षा की गतिविधियां शुरू होगी। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि 22 जून के आसपास इंदौर में मानसून के दस्तक देने की घोषणा मौसम विभाग कर सकता है।

गौरतलब है इंदौर में 20 जून तक मानसून के आमद की तय तिथि है। शहर में रविवार सुबह से ही बादल छाए रहें। पश्चिमी दक्षिणी पश्चिमी हवाएं 36 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। गौरतलब है कि शहर में शनिवार को धूप खिलने के साथ बादल भी छाए रहे। बादलों की सूरज के साथ जारी लुका छिपी का असर दिन के तापमान पर दिखाई दिया।

दिन में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य था। वहीं बादलों के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में बादल छाने के साथ शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को शहर में बादल छाएंगे और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। वर्तमान में राजस्थान में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होगा। इसके असर से वातावरण में नमी बढ़ने के कारण सोमवार से इंदौर में वर्षा की गतिविधयां शुरू होगी।

आज का मौसम

शनिवार को दिन में बादलों की सूरज से लुका-छिपी जारी रही। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। इस कारण दिन का तापमान भी सामान्य के आसपास रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को भी बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की संभावना है।

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

इंदौर

18 जून 38 26

19 जून 37 26

भोपाल

18 जून 40 27

19 जून 40 27

उज्जैन

18 जून 37 27

19 जून 37 27

आज का तापमान

अधिकतम: 35.8

न्यूनतम: 25.6 ( 2)

आर्द्रता

अधिकतम: 68 प्रतिशत

न्यूनतम: 42 प्रतिशत

Related Articles

Back to top button