ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

फास्ट फूड व मसालेदार भोजन से पेट रोग का खतरा

 इंदौर। फास्ट फूड, ज्यादा तला हुआ और तीखा खाना खाने वालों को पेट संबंधित कई बीमारियां घेर रही हैं। अधिक मसालेदार भोजन ठीक से नहीं पचने के कारण आंत में जमा होने लगता है। ऐसी स्थिति को हाइटस हर्निया कहा जाता है। इसमें मरीज को पूरे समय उल्टी होने जैसा लगता रहता है। इस तरह की बीमारी को कई लोग लंबे समय तक अनदेखा करते हैं।

लेप्रोस्कोपिक सर्जन डा. महक भंडारी ने बताया कि इस कारण पेट का एसिड आहार नली में आता रहता है और लंबे समय में व्यक्ति को आहार नली का कैंसर होने की आशंका रहती है। ऐसी स्थिति होने पर मरीज को तत्काल चिकित्सक की सलाह लेकर एंडोस्कोपी करवानी चाहिए। कई मरीज ऐसी समस्या के साथ आते हैं जिनका हर्निया ग्रेड थ्री के स्तर पर पहुंच जाता है। ऐसे में हर्निया को सर्जरी करके ही ठीक करना पड़ता है।

यदि चिकित्सक से इस बीमारी की शुरुआत में ही परामर्श ले लिया जाए तो हर्निया होने से पहले ही मरीज का सही उपचार हो सकता है। यदि लोग अपने खानपान को संतुलित रखें, समय पर भोजन करें और तंबाकू व सिगरेट का सेवन न करें तो इस तरह की बीमारी से बचा भी जा सकता है।

आहार नली में एसिड बढ़ने से कैंसर के साथ पेट के अन्य अंग भी प्रभावित होते हैं। यदि आपको उल्टी जैसा महसूस हो, भोजन करने के बाद मुंह में वापस आए, खट्टी डकार आए, मुंह में खट्टा पानी आए तो यह चिंता विषय है। यह हर्निया का शुरुआती स्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति होने पर तत्काल चिकित्सक का परामर्श लें।

Related Articles

Back to top button