ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मनोरंजन

Adipurush के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थी Kriti Sanon इन एक्ट्रेसेस ने ठुकराया था जानकी का रोल

ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में प्रभास और कृति सेनन लीड रोल में हैं। फिल्म में राम का किरदार प्रभास और जानकी का किरदार कृति सेनन ने निभाया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। लोगों को ये फिल्म पसंद आने के साथ-साथ इसके डाॅयलाॅग्स को काफी ट्रोल किया जा रहा है। कृति ने पहली बार इस तरह का किरदार निभाया है। ऐसा काफी कम होता है, जब किसी यंग एक्ट्रेस को इतना अहम किरदार निभाने का मौका मिले। हालांकि आपको ये जानकर काफी हैरानी होगी कि कृति सेनन मेकर्स की पहली पसंद नहीं थी।

इस तरह कृति सेनन को मिला ऑफर

सीता के रोल के लिए मेकर्स की पहली पसंद कृति सेनन नहीं थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कृति से पहले भी तीन एक्ट्रेसेस को सीता का रोल ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने फिल्म को ठुकरा दिया। जिसके बाद ये रोल कृति को मिला। जानकारी के अनुसार आदिपुरुष के लिए सीता का रोल पहले अनुष्का शर्मा को ऑफर किया गया था। अनुष्का ने ओम राउत के साथ मुलाकात भी की थी और उन्हें डायरेक्टर का विजन भी पसंद आ गया था, लेकिन फिर बात आगे नहीं बढ़ी। अनुष्का आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई थीं। अब वे जल्द ही चकदा एक्सप्रेस फिल्म में दिखाई देने वाली हैं।

इन साउथ एक्ट्रेसेस को किया गया था अप्रोच

अनुष्का शर्मा के ऑफर को ठुकराने के बाद साउथ एक्ट्रेसेस अनुष्का शेट्टी और कीर्ति सुरेश को भी सीता के किरदार के लिए अप्रोच किया गया था। अनुष्का शेट्टी पहले भी प्रभास के साथ फिल्म बाहुबली में नजर आ चुकी हैं। ऐसे में दर्शक उन्हें दूसरी बार प्रभास के साथ एक बिग बजट फिल्म में देखते। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अनुष्का शेट्टी के बाद कीर्ति सुरेश का नाम भी काफी सुर्खियों में रहा था। कीर्ति सुरेश ने फिल्म के लिए हामी भी भरी थी लेकिन फिर रजनीकांत की फिल्म के चलते कीर्ति ने ये ऑफर ठुकरा दिया था। इसके बाद आखिर में सीता का किरदार कृति सेनन को ऑफर किया गया।

Related Articles

Back to top button