ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

थिएटर के बाद ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी आदिपुरुष जानिए कहां देख पाएंगे

प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष को लेकर काफी बज बना हुआ है। मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष कल यानी 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ओम राउत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अपने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई कर सकती है। फिल्म रिलीज होने से पहले ही दर्शकों के लिए फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी अपडेट सामने आ रही है। इस अपडेट को सुनकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं।

ओटीटी पर भी रिलीज होगी आदिपुरुष

दरअसल आदिपुरुष फिल्म थिएटर के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होने वाली है। फिल्म की डिमांड को देखते हुए आदिपुरुष के मेकर्स ने इसे ओटीटी पर रिलीज करने का भी फैसला ले लिया है। पॉपुलर ऑन डिमांड सर्विस अमेजन प्राइम वीडियो ने आदिपुरुष के डिजिटल राइट्स हासिल कर लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के बाद आठ हफ्ते की स्ट्रीमिंग विंडो के लिए एक एक्सक्लूसिव डील साइन की है। यानी कि फिल्म अगस्त के दूसरे हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। आदिपुरुष का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और राजेश नायर ने किया है।

एडवांस बुकिंग में तोड़े रिकॉर्ड

बता दें साल पिछले साल रिलीज हुए इस फिल्म के टीजर में वीएफएक्स को लेकर काफी आलोचना की गई थी। जिसके कारण इस फिल्म की रिलीज डेट को भी टाल दिया गया था। वहीं फिल्म का प्रमोशन भी काफी जोरों-शोरों पर चला है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने भी कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस फिल्म को 5 भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। 16 जून को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में प्रभास ने राघव और कृति सेनन ने जानकी का किरदार निभाया है। वहीं सनी सिंह ने लक्ष्मण और देवदत्त नागे ने हनुमान का रोल प्ले किया है।

Related Articles

Back to top button