ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

लट्ठ से सिर व चेहरे में वार कर युवक की कर दी हत्या

डिंडौरी। डिंडौरी के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम बरबसपुर में 40 वर्षीय युवक की डंडे से सिर व चेहरे में वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

खत में पड़ा था शव

जानकारी में बताया गया कि अनूप पिता हरि सिंह आर्मो निवासी ग्राम कचनारी बुधवार को ग्राम बरबसपुर बैल लेने गया था। सुबह उसके पिता को फोन पर खबर लगी कि अनूप का शव बरबसपुर में एक खेत मे पड़ा हुआ है। मृतक के पिता पुलिस विभाग में गुप्त सैनिक के तौर पर कार्यरत हैं। बताया गया कि मृतक के सिर व चेहरे में लट्ठ से वार किए गए जिससे उसकी मौत हुई है।

युवक के हाथ-पैर में रस्सी बांधने के निशान

घटना बुधवार की रात की बताई गई है। मृतक के दो पुत्र है। पुलिस ने हत्या में उपयोग किया गया लट्ठ भी जब्त कर लिया है। मृतक के स्वजनों ने बताया कि बुधवार की रात आठ बजे तक उसकी घर वालो से बात भी फोन पर हुई थी। युवक के हाथ और पैर में रस्सी से बांधे जाने के निशान भी नजर आ रहे है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सीके सिरामे ने बताया कि युवक की मौत सिर व चेहरे पर आई गंभीर चोट के कारण होना सामने आया है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस मौके पर जाकर सूक्ष्म जांच कर रही है और इस हत्याकांड के सुराग ढूंढने साक्ष्यों को इकट्ठा किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button