ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

30 किमी की रफ्तार से चली हवा भोपाल सीहोर सहित कुछ जिलों में वर्षा के आसार

भोपाल। पाकिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के साथ ही अरब सागर से हवाओं के साथ नमी आने के कारण प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक बादल बने हुए हैं। साथ ही कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो रही है। साथ ही राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल रही हैं।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार-शुक्रवार को भोपाल, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, रतलाम, शाजापुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी जिले में गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक मलाजखंड में दो मिलीमीटर वर्षा हुई। भोपाल में कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ीं।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया कि वर्तमान में पूर्वी बिहार से लेकर उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। जो गंगटोक से होकर जा रही है। उधर पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ लाइन के रूप में बना हुआ है। हवाओं का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं के साथ अरब सागर से लगातार नमी आने के कारण जहां तापमान में विशेष बढ़ोतरी नहीं हो रही है। साथ ही आंशिक बादल छा रहे हैं और कहीं-कहीं वर्षा भी हो रही है। उधर समुद्री तूफान बिपर्जय के गुरुवार रात को गुजरात के जखाऊ तट पर टकराने की संभावना है। इसके असर से शुक्रवार रात से ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने का सिलसिला शुरू हो सकता है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

Related Articles

Back to top button