ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग ने तोड़ा रिकॉर्ड ओपनिंग डे पर करेगी कमाल

प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष ने रिलीज से पहले ही धमाका कर दिया है। कल यानी 16 जून को फिल्म रिलीज होने वाली है। अब उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अपने ओपनिंग डे पर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग में ही अच्छी कमाई कर ली है। पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में लगभग 3.50 लाख टिकट बेच चुकी है। पीवीआर 1.77 लाख टिकटों के साथ सबसे आगे है, इसके बाद 1.05 लाख टिकटों के साथ आईनॉक्स और आखिर में 73,000 टिकटों के साथ सिनेपोलिस है।

एडवांस बुकिंग में ही की जमकर कमाई

पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस ने वीकेंड में 2.30 लाख टिकटों की बिक्री की है। जो कि हिंदी वर्जन की बुकिंग है। वहीं तेलुगु वर्जन में तीन मल्टीप्लेक्स में 1.20 लाख टिकटों की बिक्री हुई है। आदिपुरुष के लिए ये काफी अच्छे आंकड़े हैं। एक फैमिली फिल्म होने के कारण भी आदिपुरुष को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है। मेट्रो के अलावा भी छोटे शहरों में फिल्म को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। प्रभास और कृति भी इस समय जमकर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।

बिके इतने ज्यादा टिकट

ओम राउत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के ओपनिंग डे सेल की बात करें तो आदिपुरुष ने ओपनिंग डे के लिए बुधवार दोपहर 3 बजे तक तीन चेन में 1.25 लाख टिकट बेचे हैं। तेलुगु वर्जन में पहले दिन 45.000 टिकट बिके हैं। 3 चेन्स में पहले दिन अखिल भारतीय बिक्री लगभग 1.70 लाख रही। ये फिल्म रामायण गाथा पर बनी है, जो कि दुनियाभर में 3डी में भी रिलीज होगी। इस फिल्म को 5 भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। 16 जून को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में प्रभास ने राघव और कृति सेनन ने जानकी का किरदार निभाया है। वहीं सनी सिंह ने लक्ष्मण और देवदत्त नागे ने हनुमान का रोल प्ले किया है।

 

Related Articles

Back to top button