ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

27 जून को आएंगे मप्र के दौरे पर आएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेश को देंगे दूसरी वंदे भारत की सौगात

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ राजनीतिक दौरों का सिलसिला भी तेज हो गया है। दो दिन पहले कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा में जबलपुर में बड़ी सभा करते हुए पार्टी के चुनाव अभियान का शंखनाद किया था। अब आगामी 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री भोपाल आकर प्रदेश को दूसरी वंदे भारत एक्‍सप्रेस की सौगात देंगे। वह भोपाल में वंदे भारत एक्‍सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा वह वे यहां से पार्टी के 10 लाख बूथों को भी संबोधित करेंगे। देशभर के दस लाख बूथ और ऐसे करोड़ों कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री भोपाल से संबोधित करेंगे। इससे पूर्व वो धार पहुंचेंगे। धार से भोपाल आएंगे। वंदेभारत एक्सप्रेस को यहां से फ्लेग ऑफ करेंगे। उसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा यहां प्रधानमंत्री के रोड शो आयोजन की भी तैयारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button