ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

युवकों की पिटाई के बाद रात भर जंगल में घायल पड़ी रही युवती सुबह घिसटते हुए मांगी मदद

अनूपपुर। कोतवाली अंतर्गत ग्राम किरर के जंगल में बुधवार की सुबह एक 23 वर्षीय युवती मिली है। युवती के चेहरे पर गंभीर चोट है। युवती के घायल अवस्था में ग्रामीणों को मिलने पर सरपंच की उपस्थिति में स्वजनों के साथ जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया गया है। बताया गया युवती को मंगलवार की शाम दो युवकों द्वारा राजेंद्रग्राम बाजार से किरर के जंगल में लाकर किसी बात को लेकर गंभीर रूप से मारपीट कर बेहोश स्थिति में जंगल में छोड़ कर भाग गए थे। घटना की सूचना पर अस्पताल पुलिस एवं कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है।

यह हुई थी घटनाः

घटना के संबंध में प्रारंभिक रूप से मिली जानकारी अनुसार थाना राजेंद्रग्राम अंतर्गत ग्राम धनपुरी निवासी 23 वर्षीय युवती जो ग्राम पंचायत धनपुरी में मोबिलाइईजर के रूप में काम करती है। मंगलवार को जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ में बैठक में सम्मिलित होने बाद वापस घर आ रही थी। इसी समय राजेंद्रग्राम में मोनू धुर्वे जो डिंडोरी जिले का निवासी है तथा धनपुरी गांव में ही अपने भाई के साथ रहता है जिसके साथ एक अन्य युवक ने युवती को जबरदस्ती मोटरसाइकिल में बैठाकर देर शाम किरर के जंगल डोकरीआरा नाला के पास ले गए। यहां पहुंचकर युवती के साथ मारपीट करने बाद बेहोश होने पर जंगल में छोड़कर भाग गए। युवती रात भर बेहोश स्थिति में जंगल में पड़ी रही जिसे होश आने पर बुधवार की सुबह लगभग 6 बजे के लगभग युवती घिसटते हुए किरर से बड़हर जाने वाले रास्ते पर पहुंची जहां उसने मदद मांगी।

खून से लथपथ थी युवतीः

बताया जा रहा है कि सुबह बड़हर से किरर की ओर मोटरसाइकिल से आ रहे रमेश सिंह बंजारा को देखकर उसे घटना की जानकारी बताई। सूचना मिलने पर ग्राम पंचायत औढ़ेरा सरपंच जयपाल सिंह पहुंचे। घटनास्थल पर युवती से जो खून से लथपथ रही थी से मुलाकात कर उसके स्वजनों की जानकारी दी। कुछ देर बाद स्वजनों के आने पर युवती को जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाकर भर्ती कराया गया। जहां युवती का उपचार जारी है। युवती के चेहरे में गंभीर चोट है। घटना की जानकारी पर ड्यूटी डाक्टर के द्वारा जिला अस्पताल पुलिस को दिए जाने पर जिला अस्पताल पुलिस एवं कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button