ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
विदेश

वॉशिंगटन के ऊपर से गुजर रहे विमान का F-16 जेट्स ने किया पीछा पहाड़ों से टकराया विमान

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में लोग उस समय चौंक गये, जब आसमान पर उड़नेवाले एफ-16 फाइटर जेट्स की वजह से सोनिक बूम पैदा हुआ और तेज आवाज के साथ घरों की खिड़कियां तक हिलने लगीं। दरअसल, ये विमान, एक निजी बिजनेस प्लेन का पीछा कर रहे थे, जो बिना एयर ट्रैफिक कंट्रोल को खबर किये, वॉशिंगटन के ऊपर से गुजर रहा था। बाद में ये वर्जिनिया के इलाके में पहाड़ों से टकरा गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 4 लोगों की मौत हो गई।

जानिए पूरा मामला

अमेरिकी अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि चार लोगों को ले जा रहे एक छोटा नागरिक विमान ने एलिजाबेथटन (टेनेसी) से न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन लॉन्ग आईलैंड के ऊपर से उड़ान भरने के बाद यह मुड़ गया और वाशिंगटन के ऊपर से गुजरने लगा। जब उन्होंने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को कोई जवाब नहीं दिया, तो उन्होंने एयर फोर्स को इस बारे में सूचना दी। व्हाइट हाउस की सुरक्षा पर खतरे को देखते हुए फौरन एफ-16 फाइटर जेट्स ने उड़ान भरी और इस विमान का पीछा किया। लेकिन विमान में सवार लोगों ने फाइटर जेट्स की वार्निंग का भी कोई जवाब नहीं दिया । इसी बीच विमान वर्जीनिया में पहाड़ों से टकरा गया। बचाव दल ने बताया कि हादसे में किसी की जान नहीं बची।

राष्ट्रपति को खतरा

इस दौरान राष्ट्रपति जो बिडेन, व्हाइट हाउस में ही थे और रविवार को गोल्फ खेल रहे थे। उन्हें इस घटना की जानकारी दी गई, लेकिन ये नहीं बताया कि उनकी सुरक्षा को लेकर कोई आपातकालीन सावधानी बरती गई थी।एफएए ने एक बयान में कहा कि एफएए और एनटीएसबी (राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड) मामले की जांच करेंगे। सार्वजनिक रिकॉर्ड से पता चलता है कि विमान फ्लोरिडा स्थित मेलबोर्न की कंपनी एनकोर मोटर्स के लिए पंजीकृत था, जिसके मालिक जॉन रम्पेल ने द वाशिंगटन पोस्ट को बताया कि उनका ‘पूरा परिवार’ जहाज पर था, जिसमें उनकी बेटी, एक पोता और उसकी नानी शामिल थीं।

Related Articles

Back to top button