ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

वरिष्ठ आईपीएस पुरूषोत्तम शर्मा जौरा से चुनाव लड़ेंगे।

मप्र के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पुरूषोत्तम शर्मा ने नौकरी छोड़ने का आवेदन देकर मुरैना जिले की जौरा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी शुरु कर दी हैं। खबर आ रही है कि शर्मा ने जौरा में प्लाॅट खरीदकर घर बनाना भी शुरू कर दिया है। वे जौरा के आसपास के गांव में सक्रिय भी हो गये हैं। शर्मा ने वहां लोगों को बताया कि कांग्रेस के कमलनाथ से टिकट की चर्चा हो गई है। वैसे शर्मा ग्वालियर जिले के डबरा के रहने वाले हैं। जौरा ब्राह्मण बहुत सीट होने के कारण शर्मा ने वहां का रूख किया है। शर्मा के साथ उपलब्धि से ज्यादा विवाद जुड़े हुए हैं। उनकी पत्नी ने उन्हें एक महिला के घर रंगे हाथ पकड़ा था। इसके बाद दोनों पति पत्नि में जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद राज्य सरकार ने शर्मा को निलंबित कर दिया था। शर्मा हाईकोर्ट से बहाल हो गये हैं। लेकिन सरकार ने उन्हें कोई काम नहीं दिया है। वैसे जौरा में मनोज सिकरवार, भानू प्रताप सिंह सिकरवार पंकज उपाध्याय और मानवेंद्र सिंह सिकरवार "गांधी" संजय यादव भी कांग्रेस से टिकट मांग रहे हैं। सिंधिया कैम्प में कमलनाथ की सेंधमारी मप्र में चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया कैम्प में बड़ी सेंधमारी की तैयारी कर ली है। इसका असर इसी सप्ताह दिखाई देगा। सिंधिया के बेहद नजदीकी नेता बैजनाथ सिंह यादव भारी दल बल के साथ कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। बैजनाथ सिंह यादव शिवपुरी के कद्दावर नेता हैं। उनकी पत्नी कमला यादव शिवपुरी जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं। बैजनाथ सिंह यादव मूलत: कांग्रेसी हैं। सिंधिया के साथ वे भाजपा में चले गये थे। खबर आ रही है कि अब बैजनाथ का भाजपा और सिंधिया दोनों से मोहभंग हो गया है। यह भी चर्चा है कि बैजनाथ सिंह कोलारस से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। बैजनाथ सिंह यादव लगभग 500 वाहनों के काफिले के साथ भोपाल आकर कांग्रेस में वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button