ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

खेलते-खेलते पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का बच्चा मौत

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुआ के घर आए डेढ़ साल के मासूम की रविवार रात पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, देवांश पुत्र अनंत लोधी निवासी सागर खेलते-खेलते टंकी की तरफ गया, जहां वह डूब गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

बताया जा रहा है कि रात में सभी ने खाना खाया। देवांश गिलास लेकर बाहर के कमरे की तरफ जा रहा था। बाहर करीब 10 फीट गहरी पानी की हौज है, जिसमें वह गिर गया। काफी देर तक वह दिखाई नहीं दिया तो उसकी तलाश करने लगे, जिसके बाद वह हौज में मिला। देवांश का परिवार सागर का रहने वाला है। वह इंदौर में बुआ के परिवार के साथ तीर्थयात्रा जाने वाले थे। इसी के चलते सभी यहां आए थे।

वैष्णोदेवी जाने वाला था परिवार

बताया जा रहा है कि देवांस का परिवार सागर का रहने वाला है और इंदौर निवासी बुआ के साथ सोमवार को वैष्णोदेवी के लिए जाने वाला था। परिवार शनिवार को ही इंदौर पहुंचा था। वैष्णोदेवी जाने के पहले ही यह हादसा हो गया।

दोस्त से मिलने इंदौर आए दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक पीथमपुर के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, दोस्त से मिलने के लिए बुलेट से आ रहे 28 वर्षीय राकेश लववंशी और 27 वर्षीय सोमेश हीरे निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी पीथमपुर को नर्मदा चौराहे पर देर रात अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button