ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

युवती को कार से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म आरोपित फरार

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग के माली मार्केट से एक युवती को कार से अगवा कर लिया गया। आरोपित उसे घटनास्थल से कार से दस किमी दूर कोलार लेकर पहुंचा। जहां उसने एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसके दोस्त ने आकर भी उसके साथ ज्यादती की। इस दौरान युवती ने आरोपितों के सामने छोड़ने की काफी गुहार लगाई, लेकिन आरोपित नहीं मानें और उसे एक दिन तक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। किसी तरह से शनिवार रात में युवती आरोपितों के चंगुल से भाग गई और थाने पहुंचकर आपबीती बताई। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

ऐशबाग थाने के टीआइ चतुर्भुज सिंह राठौर ने बताया कि 18 वर्षीय युवती ऐशबाग में रहती है। वह कैटरिंग का काम करती है। आरेापित छोला निवासी 25 वर्षीय अर्जुन पटेल उर्फ अज्जू पहले कैटरिंग का काम करता था। उस दौरान उसके भाई से उसकी दोस्ती थी। वह घर आता-जाता रहता था। आठ जून को रात में उसने एक शादी का आर्डर आने का झांसा देकर उसे बुलाया। युवती ने आने से मना किया तो उसने जरूरी काम का बहाना बनाकर उसे बुला लिया। उसके आने के बाद आरोपित अज्जू उसे कार में लेकर कोलार के गेंहूखेड़ा इलाके में पहुंचा। जहां आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका दोस्त भवानी सिंह भी आ गया। जहां उसने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर जमकर की मारपीट

आरोपितों की हरकत का जब युवती ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। आरोपित ने उसे कमरे में एक दिन कमरे में बंधक बनाकर रखा। बाद में दस जून को वह किसी तरह से छूटकर अपने घर पर पहुंची। बाद में स्वजनों के साथ वह थाने पहुंचकर पूरा घटनाक्रम दर्ज कराया। पुलिस ने सक्रिय होकर आरोपितों की तलाश की। लेकिन वह भूमिगत हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।

Related Articles

Back to top button